आलीराजपुर। शासकीय महाविद्यालय चंद्र शेखर आजाद नगर (भाबरा) में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई व स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित संविधान दिवस कार्यक्रम में उद्बोधन देते हुए कहा | कार्यक्रम की शुरआत मां सरस्वती व डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण के साथ हुई | 

इसके पश्चात  मुख्य अतिथि जोबट क्षेत्र के विधायक सेना पटेल व अन्य अतिथियों का स्वागत  संस्था के प्राचार्य डॉ.एस.एस.डोडवे व स्टाफ द्वारा पुष्पमाला से किया गया | अध्यक्षीय व स्वागत उद्बोधन में डॉ. डोड़वे ने कहा कि संविधान से ही  समाज में समानता, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, बंधुता बढ़ती | विधायक महोदया ने संविधान दिवस के उपलक्ष्य में सभी को शुभकामनाएं दी और कहा कि बाबा साहेब के बनाए गए संविधान और उनसे प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ो तथा संविधान से ही हमारे देश में सभी को हर क्षेत्र में समान अवसर मिल रहे | आप सभी शिक्षित होकर अच्छे नागरिक बने, | साथ ही प्राचार्य द्वारा  महाविद्यालय में साइकिल स्टैंड की मांग रखने पर उन्हे बहुत जल्द पूरा करने की घोषणा की| कार्यक्रम में लईक शेख ,सोनू वर्मा , बाबू मावी,अश्विन चौहान, राजेंद्र जैन , मयंक सोनी , कपिल सोनी एवं महविद्यालयीन स्टाफ,बड़ी संख्या में विद्यार्थी तथा पत्रकार बंधु उपस्थित रहे | कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी प्रो.कमलेश गणावा ने किया | आभार प्रो मानसिंह डोड़वा ने माना |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *