झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- हमें पता था बड़े स्तर पर स्पर्धा में भाग लेकर सफलता प्राप्त करने का जिंदगी में यह पहला मौका है, पर ठान लिया था कि जो भी हो, किसी भी हाल में परीक्षा में सफलता हासिल करनी ही है। ये कहना है नगर की उन होनहार छात्रों का,जिन्होंने मार्शल आट्र्स की ब्रन बेल्ट की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर नगर सहित जिलेभर का नाम रोशन किया है। परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले मुदित शुक्ला और दिव्यांश भटेवरा है। इन्होंने इस परीक्षा के साथ ही भारत के गी-तेकू-काई कराते एसोसिएशन के शितोर्यू सोतोकान और वाडोर्यू में मेडल जीतकर अपने माता पिता सहित नगर का नाम रोशन किया है। Post navigation सामाजिक बुराई ” शराब “के सहारे दूसरी सामाजिक बुराई ” खुले मे शोच ” से मुक्ति की कवायद । आदिवासी दिवस पर कार्यक्रम में शामिल होंगे हजारों समाजजन, तैयारियां शुरू