अलीराजपुर लाइव के लिए वालपुर से अजय मोदी की रिपोर्ट- नमामि देवी नर्मदे यात्रा के तहत मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान जिले के ककराना में पहुंच मां नर्मदा का पूजन एवं आरती की। मुख्यमंत्री के साथ योगगुरु बाबा रामदेव, जैन मुनि लोकेश भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने पत्नी साधना सिंह के साथ विधि विधान से मां नर्मदा का पूजन कर आशीर्वाद लिया। ककराना से पहले मुख्यमंत्री जिले के छकतला में पहुंचे जहां नमामी देवी नर्मदे यात्रा में सामिल हो सभा को संबोधित किया। जिले में यात्रा 18-19 एवं 20 फरवरी तक निकली यात्रा मार्गो में यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। Post navigation नमामि नर्मदे यात्रा में बोले मुख्यमंत्री चौहान : 5 किमी तक के नर्मदा किनारों पर 31 मार्च तक शराबबंदी बाइक ट्राले में घुसी एक युवक की मौत, एक घायल