भूपेंद्रसिंह नायक, पिटोल
जिस प्रकार मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा की कई जनकल्याणकारी योजनाओं क्रियान्वन हो रहा है। उसी प्रकार उसी कड़ी में पुराने आरटीओ ऑफिस कैंपस में मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के अंतर्गत असंगठित मजदूरों के जनकल्याण के लिए यह योजना लेकर जनसमुदाय के सामने पूरी योजना की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री जन कल्याण प्रसूति सहायता के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को प्रसव के पूर्व अंतिम 3 महीने और 4 हजार की राशि तथा प्रसव के बाद 12 हजार रुपए राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री योजना में अंत्येष्टि योजना पंजीकृत श्रमिकों के मृत्यु के बाद पंचायत द्वारा पांच हजार रुपए की राशि परिवार को दी जाएगी। मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के अंतर्गत दुर्घटना मृत्यु पर चार लाख रुपए सामान्य मृत्यु पर 2 लाख रुपए तथा पंजीकृत श्रमिकों को अपंग होने पर दो लाख रुपए, आंशिक रूप से घायल होने पर एक लाख रुपए की राशि दी जाएगी। पंजीकृत मजदूर के बेटे को पहली कक्षा से पीएचडी तक शैक्षणिक सुविधा में छूट दी जाएगी। वहीं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश में प्रतियोगी परीक्षा हेतु नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। जन कल्याण योजना में पंजीकृत श्रमिकों को उनके व्यवसाय के उपकरण के लिए 50 हजार रुपए का अनुदान दिया जाएगा। असंगठित श्रमिकों के लिए स्वरोजगार हेतु उपलब्ध प्रत्येक एक लाख भक्तों को सब्सिडी दी जाएगी। असंगठित श्रमिकों को उनके परिवार को नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था की जाएगी ई.रिक्शा एवं हाथ ठेला चलाने के लिए अनुदान दिया जाएगा। वहीं असंगठित मजदूरों को आर्थिक रुप से संपन्न बनाने के लिए नि:शुल्क ट्रेनिंग की व्यवस्था की जाएगी। असंगठित श्रमिकों को 200 रुपए पर विद्युत उपलब्ध कराई जाएगीष असंगठित मजदूरों को इस योजना को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड बैंक की पासबुक बैंक का आईएफएसई कोड और अपना मोबाइल नंबर देखकर ऑनलाइन रजिस्टर्ड किया जा सकता है।
कांग्रेसी सरपंच ने भी की योजना की तारीफ
20 वर्षों से पिटोल ग्राम पंचायत के वर्तमान सरपंच कान्हा गुंडिया इस कार्यक्रम में उपस्थित थे। क्योंकि यह कार्यक्रम पिटोल पंचायत द्वारा आयोजित था। इस योजना के बारे में कांग्रेसी सरपंच काना गुंडिया द्वारा मुख्यमंत्री जनकल्याणकारी संबल योजना में इस योजना के कारण असंगठित मजदूरों के साथ मुख्यमंत्री इस योजना से गरीब असहाय मजदूरों को आर्थिक रूप से उन्नति होगी और वह विकास की मुख्यधारा में जुड़ जाएंगे। सरपंच द्वारा सरकार की जानकारी जन कल्याणकारी योजना का सभी लोगों को लाभ उठाने के लिए एवं अपना पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम में झाबुआ जनपद पंचायत द्वारा के सीईओ प्रकाशचंद्र वर्मा, पंचायत इंस्पेक्टर, पंचायत समन्वयक अजनार के अलावा पिटोल पंचायत सेक्टर की पंचायत पिटोल बड़ी, कालाखुंट, भीम फलिया, मंडली बड़ी सहित 10 पंचायतों के ग्रामीण मौजूद थे। वही सभी पंचायतों के सचिव सुनील नायक, रमेश बिलवाल, इंदर सिंह भाभोर, नरवर नायक, शंकर जामुनिया आदि सभी सचिव भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम विधायक शांतिलाल बिलवाल, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरू भूरिया, जनपद सदस्य बलवंत मेडा, पंचायत पिटोल के उपसरपंच दिनेश मेवाड़, प्रतीक शाह, भाजपा नेता महेंद्र सिंह ठाकुर, कालाखुंट के सरपंच जोगड़ा बवेरिया, विनोद पंचाल, किशन नगर, रामू बवेरिया, सुमेर बवेरिया, आदि भाजपा कार्यकर्ता थे। वही कार्यक्रम का आभार श्रीमती अंजू मेडा सरपंच ग्राम पंचायत पिपलिया तथा भाजपा नेत्री द्वारा माना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *