विपुल पंचाल, झाबुआ पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर एसपी महेशचंद जैन द्वारा हाथीपावा की पहाड़ी पर पहुंचकर पौधारोपण किया। स्मृति को अमर बनाओ एक पेड़ जरूर लगाओ के तारतम्य में हाथीपावा की पहाड़ी पर पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉ एपी जे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर 27 जुलाई 2018 को पुलिस अधीक्षक महेश चन्द जैन द्वारा पांच पेड़ लगाए गए जिसमे नीम पीपल, मोरसली आदि के पेड़ लगाकर पुण्यस्मरण किया गया। इस मौके पर एसपी जैन ने जिलेवासियों से पर्यावरण बचाने को लेकर संदेश दिया। साथ ही कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम की स्मृति को अमर बनाओ, एक पेड़ जरूर लगाओ। उन्होंने कहा कि जन्मदिन को यादगार बनाओ, एक पेड़ जरूर लगाओ। Post navigation मुख्यमंत्री जन कल्याणकारी संबल योजना के तहत विधायक किया ने स्मार्ट कार्ड का वितरण उज्जवला योजना में 130 हितग्राहियों को भाजपाइयों ने वितरित किए गैस सिलेंडर