झाबुआ लाइव डेस्क के लिऐ दिनेश वर्मा की रिपोर्ट ।

IMG-20160303-WA0066-1

आगामी 16 मार्च से शुरु होकर 22 मार्च तक अंचल मे चलने वाले ” भगोरिया ” पर राजनीतिक रंग चढ़ सकता है कांग्रेस जहां ” कांतिलाल भूरिया ” के नेतृत्व मे भगोरिया मे मांदल यात्राए निकालेगी वही बीजेपी भी मुख्यमंत्री ” शिवराजसिंह चौहान ” को झाबुआ या थादंला के भगोरिया मेले में लाने की तैयारी कर रही है आज बीजेपी जिलाध्यक्ष ” दौलत भावसार एव सीसीबी चैयरमैन ” गोरसिंह वसुनिया” ने एक पत्र मुख्यमंत्री को लिखकर भगोरिया मेल आने का आमंत्रण दिया है झाबुआ लाइव को भावसार ने बताया कि मुख्यमंत्री की अंचल के आदिवासी समाज में लोकप्रियता है ओर खुद मुख्यमंत्री हमेशा अंचल के लोगो को स्नेह करते आये है इसलिए अंचल में उन्हें आने का निमंत्रण संगठन स्तर से हमने दिया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *