वीरेन्द्र बसेर, घुघरी

मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के तहत आज आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था मठ मठ में अन्न उत्सव का आयोजन किया है इस दौरान सभी पात्र सदस्यों को राशन की दुकान से सस्ता अनाज दिया गया ।उक्त परिवारों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 5 किलो खाद्यान्न एक रुपए किलो की दर से तथा डेढ़ लीटर केरोसिन प्रति परिवार को निर्धारित दर से वितरण किया गया ।इसके साथ ही अंत्योदय कार्ड धारी को 31 किलो गेहूं के साथ 1 किलो चावल 1 किलो नमक 3 किलो शक्कर दी गई इस अवसर पर संस्था प्रबंधक वर सिंह चौहान मठ मठ सरपंच नानूराम भूरिया मनोहर सिंह हाडा मुन्ना लाल परमार सहित ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *