सलमान शैख़@ पेटलावद बीती रात अज्ञात वाहन ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमे 2 बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए थे, उन्हें रात में उपचार के लिये स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना थांदला-बदनावर स्टेट हाईवे पर खोरिया बजरंगबली मंदिर के पुलिया के पास हुई। घटना में बिशन उर्फ बिचनु पिता कमजी डामोर व मोनू पिता रमेश डामोर दोनों निवासी छायन थाना थांदला क्षेत्र के थे, जो अपने घर जा रहे थे। दोनों को मौके पर 108 वाहन व डायल 100 पहुंची। 108 के पायलट सुरेंद्र कुमार व एमटी कैलाश अहिरवार और उप निरीक्षक लोकेंद्र सिंह चौधरी, उप निरीक्षक गामड़ के साथ 100 डायल के पायलट रघुराज निनामा आरक्षक सुरेश पग्गी के साथ मौके पर पहुंचे। दोनो को पेटलावद हॉस्पिटल लेकर आये, जहाँ इलाज के दौरान डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया। Post navigation मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के तहत आजा सेवा सहकारी संस्था पर अन्न उत्सव मनाया बान्द्रा टर्मिनस-हरिद्वार बान्द्रा टर्मिनस (देहरादून) स्पेशल ट्रेन 11 जनवरी से शुरू