झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- नगर में मुक्तिधाम का नवनिर्माण कार्य प्रगति पर चल रहा है जिसका निरीक्षण करने के लिए नप अध्यक्ष संगीता विनोद भंडारी मंगलवार को पहुंची थी, उन्होंने अधिकारियों के साथ मिलकर निरीक्षण किया विकास और उन्नयन के लिए चल रहे कार्यों का ब्योरा लिया। उन्होंने निर्माण में उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री के उपयोग के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान घाट विस्तार, बगीचा विस्तार और मुक्तिधाम में होकर जा रही विद्युत लाइन का स्थान परिवर्तन हेतु तत्काल कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। संपूर्ण कार्य को अतिशीघ्र पूर्ण करवाने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर नप उपाध्यक्ष आजाद गुगलिया, पूर्व अध्यक्ष विनोद भंडारी,स्वच्छता निरीक्षक आनंद विजय सिंह राठौर, बद्रीलाल सेप्टा, इंजिनियर आराधना डामोर भी उपस्थित थे. Post navigation एसपी जनसंवाद में बोले- पुलिस हर फरियादी की सुने और उनकी मदद करे जातिवाद से निकलकर समग्र हिंदू एक हो तभी विकास संभव : प्रणवानंद