खवासा। आज खवासा में जिला पत्रकार संघ नगर इकाई की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष राजेश सोनी, संरक्षक संजय भटेवरा, साबिर मंसूरी, सत्तू ठाकुर एवं खवासा इकाई के मुकेश चौहान, सुनील सोलंकी, अर्पित चोपड़ा, आनंदीलाल सिसोदिया, नारायण पालरा, अक्षय चौहान, प्रधुम्न बैरागी, कृष्णा चौहान आदि ने खवासा पत्रकार संघ नगर अध्यक्ष पद के लिए मुकेश चौहान के नाम पर सहमति प्रदान की। मुकेश चौहान को अध्यक्ष बनने पर सभी ने पुष्प माला पहनाकर बधाई दी। इस अवसर पर नवनियुक्त नगर अध्यक्ष मुकेश चौहान ने कहा कि वे हमेशा पत्रकार हित में कार्य करने हेतु तत्पर रहेंगे। Post navigation पौषध भवन में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की आमंत्रण पत्रिका लेखन का मुहूर्त किया मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय की बहुप्रतीक्षित प्रतिष्ठा का पांच दिवसीय महोत्सव कल से