अशोक बलसोरा, झाबुआ स्वस्थ भारत अभियान के अंतर्गत झाबुआ में एक शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य संबंधित जानकारियां दी गई। सर्वप्रथम भारता माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर माल्यार्पण कियांगया। पश्चात मंच पर उपस्थित मिशन स्वस्थ भारत अभियान के हेड निरंजन प्रधान, आर्मी आफ़िसर जूम शेषन के प्रमुख योगेश भारद्वाज, अशोक जोशी, दीपक जोशी, कमल मौर्य का पुष्पमाला से स्वागत किया गया। संपूर्ण भारत में इंदौर के निरंजन प्रधान आर्मी ऑफिसर ने मिशन स्वस्थ भारत अभियान चलाया है। इसी कड़ी में झाबुआ में पहली बार शिविर आयोजित कर उपस्थितजनों को बीमारियां से कैसे निजात दिलाए और कैसे मिशन स्वस्थ भारत अभियान को सफल बनाया जाय इस पर बात हुई। शिविर में महिला पुरुषों को इंदौर से आए प्रधान सर की टीम से योगेंद्र भारद्वाज, दीपक जोशी, अशोक जोशी, कमल मौर्य आदि ने स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी। वही भारद्वाज ने आज के केमिकल युक्त खानपान को लेकर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आज हमारा यूरिया युक्त खानपान हो गया है वही अधिकांश खानपान में केमिकल आने लग गया है जिसके चलते हमारा शरीर एसिटिक एवं ऑक्सीजन की कमी के चलते हमारे शरीर में नित्य प्रतिदिन बीमारियां घर करती चली जा रही है। इसको लेकर खानपान में सुधार एवं शरीर में पानी की मात्रा को बढ़ाने की बात कही गई। वहीं मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों ने स्वास्थ्य संबंधित टिप्स दिए एवं उससे बचने के उपाय बताएं वही इस मिशन को भारत मे लेकर चल रहे प्रधान सर ने भी स्वास्थ्य को लेकर बारीकियों से अवगत करवाया और एक हेल्दी इंडिया स्वस्थ भारत बनाने के संकल्प को दोहराया। जिसमें उपस्थित सभी से आह्वान किया कि इस अभियान को घर-घर तक पहुंचाना है और आने वाली नई पीढ़ी को स्वस्थ एवं समृद्ध बनाना है। इसके लिए सभी का सहयोग अपेक्षित है। इस अवसर पर मुकेश पाटीदार, पप्पू भाई डोडिया, प्रवीण जैन, एजुकेशन डिपार्टमेंट से रिटायरमेंट एम एल फुल पगारे, एडवोकेट प्रमोद तिवारी, राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास आयोग की जिला अध्यक्ष रेखा भूरिया, भारतीय मजदूर संघ प्रदेश सदस्य गंगा गोयल, कवि निसार पठान, पत्रकार साथी प्रवीण सोनी, मनीषा शर्मा, शीला आखड़िया, रेखा , जोत्सना , बसंती जावेद शाह सहित कई महिला एवं पुरुष इस अवसर पर उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अशोक बलसोरा ने किया। Post navigation मिशन स्वस्थ भारत अभियान के अंतर्गत झाबुआ में हुआ अवेयरनेस शिविर संपन्न दूध, दही और पंचामृत से किया शिवजी का अभिषेक, बिल्वपत्र चढ़ाकर पूजा की