रितेश गुप्ता, थांदला
मिशन हायर सेकंडरी स्कूल थांदला से कक्षा 10वी में विद्यार्थियों ने अच्छे अंक अर्जित कर सुयश प्राप्त कर संस्था का नाम रोशन किया। विनोद बल्लू डामोर 92 प्रतिशत, मधुबाला अरुसिंग खडिय़ा ने 90.4 प्रतिशत, विकास रमेश गरवाल ने 89.8 प्रतिशत तथा अन्य 9 छात्र/छात्राओं ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये। कक्षा 12वी में राहुल विजय धानक बायो 91.4 फीसदी, कु.शीतल सुभाष पंचाल 90.8 फीसदी, शुभम जयंतीलाल पाटीदार कॉमर्स 81.8 फीसदी अंक अर्जित कर अव्वल रहे। अन्य 4 छात्र-छात्राओं ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये। इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए व्यवस्थापक प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकों ने शुभकामनाएं व बधाई दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *