रितेश गुप्ता, थांदला
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा स्व. राजीव गांधी की 27 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित व उनके चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इस मौके पर पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम राजीव गांधी की पुण्यतिथि मना रहे है। राजीव गांधी जैसे युवा नेता की दूरदर्शिता के फलस्वरुप ही देश कंप्यूटर युग में प्रवेश कर सका है, जब कंप्यूटर के क्षेत्र में अध्ययन एवं अनुसंधान के प्रयासों को उन्होंने बल देना शुरू किया था, तो लोगों ने इससे बेरोजगारी बढऩे की बात कहकर उनकी तीव्र आलोचना की थी, किन्तु आज देश की प्रगति में कंप्यूटर की उपयोगिता एवं भूमिका से यह स्वाभाविक रूप से अंदाजा लगाया जा सकता है कि राजीव गांधी अपने समय से कितना आगे चलते हुए पूरी सूझ-बूझ से निर्णय लिया करते थे। कार्यक्रम को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गेंदाल डामोर ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत आज सूचना पौद्योगिकी में सुपर पॉवर बन चुका है। अपने कार्यकाल में उन्होंने भारतीय जनता के कल्याण के लिए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय किएए नए कार्यक्रमों की शुरूआत की तथा विश्व के अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भी भारत को अभूतपूर्व प्रतिष्ठा दिलाई। कार्यक्रम को जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नगीन शाहजी ने संबोधित करते हुए कहा कि राजनीतिक अस्थिरता को समाप्त करने के लिए उन्होंने 1985 में राजनीतिक दल-बदल संबंधी विधेयक पारित करवाया, बेरोजगारी की विकराल समस्या के समाधान के लिए देश में व्यापक ऋण योजना तथा जवाहर रोजगार योजना का शुभारंभ किया। उन्हें अपने देश की युवा शक्ति पर बड़ा मान था। यही कारण है कि देश की युवा शक्ति की राजनीति में भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से उन्होंने मतदान की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष करने का प्रस्ताव संसद में पारित करवाया। इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनीष बघेल, नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मण राठौड़, पार्षद असगर पटवारी, आनंद चौहान, राजल राजेश जैन, कमालुद्दीन शेख, सरपंच रालू वसुनिया, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष महेंद्र नागर, जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति अध्यक्ष जितेंद्र धामन, शहर युवक कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश सोनी, शम्मी खान, श्रीमंत अरोड़ा, नानालाल कीर, रामू वर्मा, रुसमाल मेडा़, शंभूसिंह डामोर, वीरसिंह भूरिया आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता विकास रावत ने किया व आभार कादर शेख ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *