लवेश स्वर्णकार,पन्नालाल पाटीदार @रायपुरिया समीप के ग्राम अलस्याखेड़ी रामनगर में सरकारी स्कूल के सामने तेज गति से आ रहे मिनी ट्रक क्रमांक एमपी 09 ई 7763 ने 12 वर्षीय बालक को टक्कर मार दी । टक्कर के बाद चालक आंनदा चारण निवासी महाराष्ट्र लसन से भरे ट्रक को लेकर भाग रहा था ग्राम के बाहर जाकर ग्रामीणों ने ट्रक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी गई । घायल बालक पंकज पिता रमेश निवासी को रायपुरिया स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉ केएस कटारा ने उसका प्रारंभीक इलाज किया डॉ के अनुसार सर में चोट की वजह से लगातार उल्टिया होने की वजह से उसे दाहोद रैफर किया गया है। इधर सब इंस्पेक्टर रज्जनसिंह गणावा ने ट्रक ओर ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी हैं । ग्राम में गति अवरोधक की उठी माँग- रामनगर मुख्य मार्ग पर बसा दिन रात वाहन तेज गति से गुजरते है लेकिन ग्राम में वाहन की गति को रोकने के लिए कोई उपाय नही किए गए है।अक्सर यहाँ दुर्घटनाए होती रहती है ग्रामीणों ने यहां वाहनों की गति को नियंत्रित करने के लिए ठोस इंतजाम करने की मांग की है। ) Post navigation क्राइम ब्रांच टीम झाबुआ ने पकड़ा गांजा,ग्रामीणों ने कहा स्थानीय पुलिस की शह पर अवैध व्यापार बड़ा, थाना प्रभारी पर उठे सवाल ‘मैं रहू या न रहूं’ भारत ये रहना चाहिए कि थीम पर हुआ वार्षिकोत्सव