मिसेल्स रूबेला टीकाकरण को प्रेरित करने के लिए बालक-बालिकाओं ने बनाई सुन्दर कलाकृतियां

भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर
मध्य प्रदेश शासन द्वारा जिले सहित पूरे प्रदेश में आगामी 15 जनवरी से मिजल्स-रूबेला अभियान प्रारंभ किया जा रहा है जिसमेें 9 माह से 15 वर्ष तक के सभी बालक-बालिकाओं को मिजल्स-रूबेला का टीका लगाए जाने के साथ-साथ ही विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जन समुदाय को उक्त संक्रामक बीमारियों के प्रति जागरूक किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा चलाये जाने वाले इस मिजल्स रूबेला टीकाकरण अभियान में शासकीय निकायों के साथ ही साथ जिले में क्रियान्वित स्व.सेवी संस्थाए भी प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से अपना योगदान सुनिश्चित कर अभियान को सफल बनाने में अपनी पूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगी। जिले में क्रियान्वित इस मिजल्स-रूबेला अभियान में अधिक से अधिक लोंगों की भागीदारी सुनिश्चित कर जिले में शत-प्रतिशत टीकाकरण करने हेतु प्रेरित करने के उददेश्य से जिले में क्रियान्वित यूनिसेफ, स्व.सेवी संस्था वसुधा विकास संस्थान, मदर आर्गेनाईजेशन के द्वारा विकासखण्ड मेघनगर के शासकीय कन्या हासे स्कूल, रंभापुर हाईस्कूल, अगराल हा.स्कूल, केन्द्रीय विद्यालय अगराल, हाइस्कूल हत्यादेली, हाईकूल खालखण्डवी में रंगोली कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सैकडों बालक-बालिकाओं ने बडी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित कर मिसल्स रूबेला टीकाकरण के विषय सैकडों रंगोलियों बनाकर जन समुदाय को टीकाकरण का संदेश दिया। वसुधा विकास संस्थान द्वारा आयोजित इस अनूठे मिसेल्स रूबेला जागरूकता अभियान में कन्या हाई सेकन्डरी स्कूल में विकास खण्ड मेघनगर की जनपद अध्यक्ष सुशीला भाबोर, भाजपा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती भानपुरिया एवं कांग्रेस ब्लाक महिला अध्यक्ष जायदा ने बालक-बालिकाओं द्वारा सजाई गई विभिन्न कलाकृतियों का अवलोकन किया। बालिकाओं को संबोधित करते हुये अभियान में सहयोग करने की अपील की साथ ही साथ वसुधा संस्था द्वारा आयोजित इस अनूठे अभियान की सराहना कर निरन्तर इस तहर की गतिविधियॉ आयोजित करने हेतु संस्था सदस्यों को प्रेरित किया। बालक-बालिकाओं द्वारा सजाई गई रंगोलियों के अवलोकन एवं बच्चों के उत्साहवर्धन के लिये तहसील कार्यालय से एस.डी.एम प्रीति संघवी, खण्ड शिक्षा अधिकारी ब्रजनन्दन शर्मा, यूनिसेफ प्रतिनिधि डॉ मेनन, विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकगण बडी संख्या में उपस्थित रहे। यूनिसेफ, वसुधा विकास संस्था, मदर आर्गेनाईजेशन द्वारा आयोजित यह अनूठा रूबेला रंगोली कार्यक्रम संस्था के परियोजना समन्वयक अरूण कुमार शर्मा के दिशा निर्देशन में विभिन्न विद्यालयों में आयोजित किया गया जिसमें संस्था के अन्य सहयोगी कार्यकर्ताओं जयमाला प्रजापति, हिमांशु राठौर, मीना सिसोदिया, कमीता डामोर, रणवीर सिसोदिया, उमेश मेढा सहित समाज के चौथे स्तंभ कहे जाने वाल नगर के सभी मीडिया प्रतिनिधियों का सराहनीय योगदान रहा।

🙂

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *