जीवनलाल राठौड़@ सारंगी मोहनपुरा बड़ी नहर में नहाने गए 16 वर्षीय युवक के पैर फिसलने से नहर में डूब जाने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार 16 वर्ष युवक नाम जीवन पिता गट्टू भूरिया आज दोपहर करीब 1 बजे नहर पर नहाने के लिए गया था ,काफी समय बाद नहीं लौटा तो घर वालों ने इसकी खोजबीन की काफी दूर नहरों में ढूंढते रहे लेकिन मृतक का कोई पता नहीं चला तो फिर माही डैम पर फोन लगा कर माही नहर का पानी कम करवाया तब घटनास्थल से कुछ दूरी पर युवक की लाश आज शाम करीब 7 बजे मिली। Post navigation शराब कंपनी के मैनेजर का रक्तरंजिश शव बरामद, जीप समेत दो अन्य कर्मचारियों की तलाश जारी शराब कंपनी के मैनजर की निर्मम हत्या के बाद लाश को ठिकाने लगाने वाली जीप पुलिस ने की बरामद,गायब दो संदेही कर्मचारी अब भी फरार