झाबुआ लाइव के लिए रायपुरिया से लवेश स्वर्णकार की रिपोर्ट- रायपुरिया से आधा किमी की दुरी पर माही की नहरो का निर्माण किया जा रहा हे जहा रायपुरिया के दो रुंडे के समीप नहरो की खुदाई के दौरान ब्लास्टिंग की जा रही हे दिन में हो रही इस ब्लास्टिंग से रायपुरिया नगर की बिल्डिंगो में भरी कंपन होने लगा तो इसका विरोध करने ग्राम के सरपंच के साथ कई ग्रामीण पहुचे जहा साइड पर कार्य करवा रहे पुष्पेन्द्र सोलेंकी नामक युवक सरपंच और ग्रामीणों से कहता हे की यहाँ आसपास कोई ग्राम ही नहीं हे और अभद्र व्यवहार पर उतारू हो गया जबकि जहा पर अंधाधुंध तरीके से नहरो में ब्लास्टिंग की जा रही हे वहा से महज आधा किमी की दुरी पर रायपुरिया और अलसियाखेड़ी गांव बसा हे अंधाधुंध होने वाली ब्लास्टिंग से रायपुरिया और अलसियाखेड़ी वासी सकते में आ गए हे यदि इसी प्रकार ब्लास्टिंग होती रही तो निश्चित ही कोई बड़ा नुकसान होने का आन्देसा रह सकता हे जिम्मेदारों की सुनो झाबुआ लाइव के रायपुरिया संवाददाता ने पेटलावद एसडीएम अशोक कुमार जाधव से चर्चा की तो उन्होंने तत्काल पटवारी को मोके पर भेजकर ब्लास्टिंग बंद करवा दी और कल पेटलावद बुलवाया हे एसडीएम साहब का कहना हे की ये ब्लास्टिंग किसकी परमिसन से की जा रही हे इसके लिए इन्हें कल कार्यालय में तलब किया गया हे । Post navigation प्रभारी मंत्री ने विधायक की तारीफ की , कहा इंजन है विधायक केमिकल फैक्ट्रियों पर आक्रोशित ग्रामीणों का पथराव, बैकफुट पर प्रशासन