पियुष चन्देल आलीराजपुर आलीराजपुर से 5 किलोमीटर दूर मालवई गाव मे चामुंडा माता मन्दिर परिसर में 7.50 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भुमि पुजन आज सोमवार को आलीराजपुर विधायक नागरसिह चौहान ने किया। मालवई माताजी मंदिर समिति के दीपक दीक्षीत ने बताया की मन्दिर मे आने वाले श्रद्धालुओं के कायर्क्रम करने के लिये सामुदायिक भवन की विधायक से मांग की गई थी। नवरात्रि पर्व के दोरान मन्दिर मे होने वाले कार्यक्रमों, श्रीमाली भक्तो के द्वारा अखंड हवन, कन्या भोज, शादी समारोह आदि के लिये भवन की आवश्यकता थी, जिसका आज भुमि पुजन किया गया। जिससे श्रद्धालुओं को सुविधाएं मिल सकेगी। कार्यक्रम के दोरान मालवई माताजी मन्दीर समिति के धर्मेंद्र राठौर, रितु डावर , मुन्ना गुप्ता, मुन्ना मेहता, विनेश वाघेला, पंडित श्रवण गोस्वामी, मोन्टु शाह, भाजपा नगर मन्डल अध्यक्ष निलेश जैन, दीपक परीहार, अभिषेक गेहलोत, सन्नी गोस्वामी सहीत कई भक्तगण मोजुद थे। Post navigation निलेश सोनी सराफा के प्रभारी नियुक्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परथीभाई की जन्म जयंती को युवा प्रेरणा दिवस के रूप में मनाएगा युवा पटेलिया समाज