नवनीत त्रिवेदी@ झाबुआ कल रात शहर के किशन पुरी में छोटी सी बात को लेकर उपजे विवाद ने भयावह रूप ले लिया, बताया जा रहा है किसी जन्मदिन के पार्टी में रवि भूरिया नामक युवक जो किशन पुरी का निवासी है, उसकी अपने पड़ोसी से किसी बात को लेकर अनबन हुई, नोकझोंक विवाद तक पहुँची और विवाद इतना बढ़ गया कि पड़ोसी ने युवक रवि पर धारदार हथियार से सिर पर हमला किया, जिससे रवि रक्त से लहूलुहान होकर बेसुध हो गया.. परिवार जनों द्वारा युवक को जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया है युवक के सिर में 9 टांके आए हैं, पुलिस ने विभिन्न धाराओं में रामला, प्रेम और सतीश नामक व्यक्तियों पर प्रकरण दर्ज कर मामला विवेचना मैं लिया है, युवक की हालत में सुधार आने के बाद ही उसके बयानों के आधार पर आगे की कार्यवाही होगी, घायल युवक रवि की स्थिति अभी स्थिर बताई जा रही है। Post navigation नशे की लत ने ली फिर एक नोजवान की जान; आखिर और कितनी मौतो के बाद जागेंगे जिम्मेदार .. जिला अभिभाषक संघ के चुनाव संपन्न, दीपक भंडारी अध्यक्ष व शरद शुक्ला सचिव निर्वाचित