नवनीत त्रिवेदी, झाबुआ
जिला अभिभाषक संघ झाबुआ के निर्वाचन जिला न्यायालय के सभा कक्ष में संपन्न हुए, जानकारी देते हुए संघ के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विरेंद्र मोदी ने बताया कि राजेंद्र भटनागर एवं रुपेश शर्मा को मेरे साथ सहायक अधिकारी नियुक्त किया गया था, समिति द्वारा मतदाता सूची का प्रकाशन, नाम निर्देशन पत्र जमा, जांच, एवं वापसी की संपूर्ण प्रक्रिया कर मतदान किया गया, मतदान निष्पक्ष चुनाव की सामान्य नियमों का पालन करते हुए मतदान कक्ष के बाहर बेरीकेटिंग भी की गई, कल सुबह 11:15 पर प्रत्याशियों की उपस्थिति में मतदान पेटी का अवलोकन कर मतदान शुरू किया गया जो दोपहर 3:15 का तक चला, सायं 5 बजे से मतगणना प्रारंभ की गई जो देर रात 11 बजे संपन्न हुई..

मतगणना के पश्चात प्राप्त मतों के आधार पर अध्यक्ष पद पर दीपक भंडारी निर्वाचित हुए जिन्हें 157 मतों में से 97 मत प्राप्त हुए एवं सचिव पद हेतु शरद शुक्ला को 94 मत प्राप्त हुए, उपाध्यक्ष पद हेतु श्रीमती अर्चना राठोर, नरेंद्र सोलंकी एवं सह सचिव पद हेतु सचिन सिसोदिया, कमलेश किराड़िया एवं कोषाध्यक्ष कृष्णलाल शाह, ग्रंथपाल पद हेतु  प्रतिभा सोनी निर्वाचित घोषित हुए, कार्यकारिणी सदस्य के पद हेतु अशोक कुमार रुनवाल, देवेंद्र प्रसाद अग्निहोत्री, नितिन मोदी, प्रतिक मेहता ,प्रांजल नीमा, राकेश जोशी, राजेश पंड्या, सत्य प्रकाश पांचाल, सुबेसिंह बारिया, हितेश संघवी, निर्वाचित हुए तथा श्रीमती जया झाला को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *