थांदला। तेरापंथ सभा के वरिष्ठ श्रावक शांतिलाल मेहता (उम्र 82 वर्ष) का गुरुवार की देर शाम निधन हो गया। वे जैन सोश्यल गु्रप के सचिव प्रवीण मेहता और किराना व्यापारी दिनेश मेहता के पिताजी थे। नगर एवं क्षैत्र में मामाजी के नाम से प्रसिद्ध मेहता समाजसेवा मे सदैव अग्रणी रहते थे। वे सरल स्वभावी एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। अंतिम यात्रा शुक्रवार सुबह एमजी रोड स्थित निवास से निकली। समाजजन एवं व्यापारी सहित बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार किया गया। निधन पर वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष रमेशचन्द्र चौधरी, तेरापंथ सभा के अध्यक्ष अरविन्द रुनवाल, दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष अभय मेहता, श्वेताम्बर मूर्तिपूजक जैन श्रीसंघ के अध्यक्ष कमेलश जैन दायजी, जैन सोश्यल ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष हेमन्त श्रीश्रीमाल, अध्यक्ष हितेश शाहजी, किराना एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल भंसाली आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *