झाबुआ Live डेस्क के लिऐ ” अशोक बलसोरा ” की EXCLUSIVE रिपोर्ट । पदोन्नति मे आरक्षण का रास्ता अब साफ होता नजर आ रहा है केंद्र की मोदी सरकार अगले मानसून सत्र मे यानी अगले महीने बकायदा एक अधिनियम पारित कर इस मामले मे ” अब तक हुऐ न्यायिक हस्तक्षेप को शून्य घोषित करने जा रही है उक्त आशय का बयान आज ” लखनऊ” मे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ” अमित शाह ” ने लखनऊ मे आयोजित ” जागरण फोरम” मे दिया । गौरतलब है कि बीजेपी इस मुद्दे पर बुरी तरह से फंसी हुई है क्योकि सामान्य कर्मचारी संगठन जहां उस पर बिल ना लाने का दबाव बना रहे है वही अजाक्स जैसे संगठन ओर कई राजनीतिक ओर सामाजिक संगठन बिल पास करने का दबाव बना रही थी । बीजेपी के सामने मिशन यूपी है इसलिए बीजेपी दलितो को लुभाने की कवायद मे जुटी है । Post navigation प्याज लेकर मंडी पहुंच रहे किसान, अपने खर्च पर तुलवाने जाना पड़ रहा 12 किमी दूर रोजे-इबादत ट्रैनिंग है जो बंदे को सालभर बुराइयों से दूर रखती है : बरकाती साहब