शिवा रावत,उमराली रक्तदान जीवनदान के उद्देश्य को चरित्रतार्थ करते हुए कांग्रेस आईटी सेल के ब्लॉक अध्यक्ष सुनील भयडिया ने पहली बार जिला चिकित्सालय पहुंचकर निस्वार्थ रक्तदान किया। गौरतलब है कि अब कोविड-19 जैसी विकट परिस्थितियां देश में चल रही है और ऐसे में पुलिस, डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी अपनी जान की बाजी लगाकर 24 घंटे ड्यूटी देकर अपना फर्ज पूरा कर रहे हैं। वहीं जिले के युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करने के लिए सुनील भयडिया व विदेश बंडोड ने बी+ रक्त जिला ब्लड बैंक में दिया है ताकि इस महामारी में गंभीर मरीज को किसी तरह की परेशानी न हो। मानव सेवा के लिए किए गए इस पुनीत कार्य का चंद्रशेखर आजाद रक्तदान समिति ने युवाओं का आभार माना। Post navigation सांसद GS डामोर ग्रामीणों से मिलकर हुए समस्याओं से रूबरू बेवजह बाइक पर दो-तीन सवारियां बैठाकर घूमने वालों पर पुलिस ने की चालानी कार्रवाई