जीवनलाल राठौड़, सारंगी कलेक्टर प्रबल सिपाहा के आदेश के अनुसार लॉकडाउन के परिपालन में एक बाइक पर एक ही व्यक्ति सफर कर सकता है। लेकिन इस नियम की परवाह किए बगैर कई बाइक चालक दो-दो, तीन-तीन सवारियां बैठकर बाइक चला रहे हैं। इसी के मद्देनजर सारंगी चौकी प्रभारी लगातार मोटरसाइकिल और फोर व्हीलर में नियमों के विरुद्ध चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। इसके तहत चौकी प्रभारी ने संबंधित बाइक सवारों से बाजारों में आने के कारण पूछे जा रहे हैं साथ ही बाइक पर दो व तीन सवारियां बैठाने, बेवजह बाजारों में घूमने वाले 13 बाइक सवारों पर चालानी कार्रवाई की जिसमें 3250 रुपए वसूले गए। Post navigation मानव सेवा माधव सेवा के संकल्प को साकार करते दो युवा, रक्तदान कर किया ग्रामीणों को प्रेरित घर पर रहकर तप त्याग से मनाया अनन्य महोत्सव 2020, जैनाचार्य नानालालजी मसा की 100 वी जन्म जयंती