विपुल पांचाल@ झाबुआ Live
नगर के माधोपुरा स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में मध्यान्ह भोजन योजना अंतर्गत स्कूली बच्चों को सुखा राशन दाल एवं खाद्य तेल सामग्री का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ आमंत्रित अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद जुवानसिंह गुंडिया,भाजपा नगर मण्डल के नगर मंत्री किशोर भाबर,दिलीप पालिया एवं पालक,शिक्षक संघ की अध्यक्ष श्रीमती दीपिका भाबोर मुख्य रूप से उपस्थित रहीं । स्कूल स्टाफ ने उपस्थित अतिथियों का पुष्प हार से स्वागत किया तत्पश्चात संस्था प्राचार्य महेश चंद जैन द्वारा स्वागत उद्बोधन के साथ शिक्षा के क्षेत्र में शासन की जन हितैषी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई । तदपश्चात अतिथियों द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बच्चों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सुखा राशन सामग्री का वितरण किया गया । संस्था की शिक्षिका श्रीमती कलावती टॉक द्वारा योजना अंतर्गत लाभान्वित होने वाले बच्चों की जानकारी प्रदान की गई वहीं कार्यक्रम का संचालन श्रीमती ज्योत्सना पंड्या ने किया एवं आभार श्रीमती सुनीता त्रिवेदी के द्वारा व्यक्त किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *