अलीराजपुर लाइव डेस्क साहित्य व् काव्य लेखन पठन में अपनी पहचान बनाने वाली नगर की माधुरी सोनी [मधुकुंज] को दिल्ली मयूर विहार स्थित राष्ट्रिय शिक्षक संचेतना व ट्रू मिडिया के आयोजन में मातृ शक्ति सावित्री बाई फूले देश की प्रथम महिला शिक्षिका पुरस्कार व् सम्मान से अलंकृत किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली की आईपीएस अधिकारी निधि श्रीवास्तव विश्व हिंदी संचेतना के विभागाध्यक्ष डॉ पियूष कुमार वरिष्ठ साहित्यकार डॉ रमा सिंह थे ।गरिमामय आयोजन के साक्षी आर्य समाज मन्दिर दिल्ली के प्रमुख व् ट्रू मिडिया के ओमप्रकाश प्रजापति व् गणमान्य नागरीक व् मातृ शक्तियां थी । मधुकुंज अपनी सफलता का श्रेय आलीराजपुर के नगरवासियों स्वर्णकार समाज व् वनांचल साहित्य परिषद झाबुआ को देती हे । उनकी सफलता पर समाज व् नगर के सहित्यजनों ने उन्हें शुभकामना प्रेषित की । ) Post navigation वेलकम कमल….बाय बाय कमलनाथ के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी, झकनावदा भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर कर्मचारियों ने दिया कोरोना वायरस से जागरूकता का संदेश