झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी का अनुसरण करते हुए हवन पूजन कर एवं कार्यालय पर माथा टेक कर परिषद में प्रवेश किया। कार्यालय प्रवेश के दौरान विधायक कलसिंह भाबर, नवनिर्वाचित अध्यक्ष बंटी डामोर, प्रदेश मंत्री संगीता सोनी, पीटर बबेरिा, गजेन्द्र चौहान, गोलू उपाध्याय, रोहित बैरागी सहित कार्यकर्ताओं ने क्रमश: चन्द्रशेखर आजाद प्रतिमा, दीनदयाल उपाध्याय प्रतिमा, भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा एवं मामा बालेश्वर दयाल प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे जिसके उपरान्त नगर परिषद कार्यालय पहुंचे जहां आतिशबाजी कर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। तत्पश्चात पंडित द्वारिका प्रसाद शर्मा द्वारा विधिवत पूजन कर प्रवेश विधि सम्पन्न करवाई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष बंटी डामोर ने नारियल फोड़ कर व मंदिर की तरह माथा टेक कर कार्यालय में प्रवेश किया। सभाकक्ष में पहुंचकर बंटी डामोर ने उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूरे नगर का विकास करना मेरा लक्ष्य होगा, घोषणा पत्र में लिखी एक-एक योजना पूरी की जाएगी, यहां बैठने के बाद सारे पार्षद मेरे होंगे, हम बिना किसी राजनैतिक भेदभाव के पूरे नगर का विकास करेंगे। कार्यक्रम को विधायक कलसिंह भाबर, मंडी उपाध्यक्ष गणराज आचार्य ने भी संबोधित किया। अवसर पर पार्षद आशुका लोढ़ा, मीकू भाबर, कादर शेख, एडवोकेट छाजेड़, मोहन मेहते, संजय भाबर, अमित शाहजी, महेश नागर, पारस तलेरा, राकेश सोनी, श्याम ताहेड़, हेमंत शर्मा, अमित भाटी, सुरेश राठौड़, प्रांजल भंसाली, शांतिलाल सोलंकी, सुजीत भाबर, जानकीलाल राठौड़, शाहिद खान, राजू राठौड़, गोपाल बैरागी, भूपेंद्र सिसौदिया एवं नगर पालिका कर्मचारी के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता-समर्थक व नगरवासी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता विश्वास सोनी ने किया व आभार चुनाव संचालक अनिल भंसाली ने माना। कार्यक्रम के उपरांत मामा बालेश्वर उद्यान में पौधारोपण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *