झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- थांदला के पूर्व विधायक रतनसिंह भाबर का बीमारी के बाद सोमवार शाम 4.20 बजे अहमदाबाद के निजी अस्पताल में दुखद निधन हो गया। कांग्रेस के पूर्व विधायक रतनसिंह भाबर की बायपास सर्जरी कुछ दिनों पूर्व ही हुई थी और वे इस दौरान ऑक्सीजन नहीं ले पा रहे हैं जिससे वे कुछ दिनों से आईसीयू में थे और सोमवार को उन्होंने अंतिम सांसे ली। उनके निधन से थांदला विधानसभा क्षेत्र में शोक छा गया। Post navigation मूक प्राणियों की आत्मिक शांति के लिए जैनियों-जैनेतर भाइयो ने की तप आराधना आरजू संघवी राष्ट्रीय मानवधिकार सुरक्षा संस्थान महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नियुक्त