झाबुआ। मछलिया घाट में ट्रक पलटने से जाम की स्थिति बनी हुई है। माछलिया चौकी प्रभारी ने बताया चावल की बोरियां से भरा ट्रक घाट के मोड़ पर पलटी खा गया। इससे आवागमन बाधित है। हादसा शनिवार शाम करीब 5 बजे हुआ। लगभग 20 घंटे से नेशनल हाईवे जाम है। इस कारण हाईवे पर वाहनों की 3 से 4 किमी कतार लगी हुई। चौकी प्रभारी ने बताया जाम खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है। उधर, कई वाहन रास्ते बदल कर निकल रहे हैं। Post navigation अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सौरभ वर्मा, पैरा बैडमिंटन प्लेयर राहुल सिंह की मौजूदगी में टूर्नामेंट का शुभारंभ अपने ही ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे आने से युवक की मौत