दीपेश प्रजापति, झाबुआ अब से कुछ ही देर पहले आरटीओ कार्यालय के पास ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक अपना ट्रैक्टर लेकर गांव की ओर जा रहा था। तभी ट्रैक्टर डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर लगने से युवक संतुलन खो बैठा और नीचे गिर गया। वह ट्रॉली के पहिये की चपेट में आया। सिर पूरी तरह पहिये में दब जाने से उसकी मौत हो गई। युवक ग्राम नवागांव महोड़ीपाड़ा का रहने वाला बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। 108 एम्बुलेंस से शव का जिला चिकित्सालय लाया गया। Post navigation माछलिया घाट में पलटा ट्रक, 20 घंटे से नेशनल हाइवे जाम उपभोक्ताओं को अब प्रिंटेड बिल वितरित नहीं किए जाएंगे, मोबाइल पर आएगा बिजली बिल की राशि का मैसेज