इरशाद खान, बरझर ग्राम रिंगोल पंचायत के वावफलिये में तालाब पर कपड़े धोने गई मां के साथ दो बच्चे भी चले गए और इस दौरान मां कपड़े धोने में मशगुल थी कि तालाब में बच्चे उतर गए और डूबने से दोनों की मौत हो गई। बरझर पुलिस चौकी से प्राप्त जानकारी के अनुसार वाव फिलिए के 5 वर्षीय बालक भावेश पिता विजय अमलियार व 7 वर्षीय शिवानी तालाब में नहाने उतरे और नहाते समय व गहरे पानी में चले गए और पानीमें डूबने से दोनों की मौत हो गई। इस बात की खबर मां को नहीं लगी की बच्चे डूब गए है मा समझी दोनो बच्चे घर चले गए है, जब घर जाकर देखा तो दोने बच्चे गायब थे। इस पर घर के लोग वापस तालाब पर मछली पकडऩे का जाल लेकर तालाब पर पहुंचे व जाल फेंक कर बच्चों की तलाश की दोनो बच्चों की लाश जाल में फंसकर ऊपर आ गई। ग्रामीणो ने इसकी सूचना तुरंत ही बरझर पुलिस चौकी पर दी। पुलिस घटनास्थल पहुंचकर पुलिस ने दोनों बच्चों की लाश को बाहर निकाला व पंचनामा बनाकर मर्ग कायम कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। Post navigation रेत से भरा ट्रक पलटा ड्राइवर कूदा, क्लीनर फंसा आन्दोलन मोड में आए बावड़ी के दूध उत्पादक किसान कहा, मिनरल वाटर के भाव नहीं देंगे अपना दूध