फिरोज खान, अलीराजपुर जनपद पंचायत चंद्रशेखर आजाद नगर में ग्राम रोजगार सहायक मुख्य मांग नियमितीकरण जिला में संविलियन किए जाने की मांग को लेकर 15 मई अनिश्चित कलमबंद हड़ताल पर है और आज आठवां दिन है। रोजगार सहायक संगठन का कहना है कि जब तक हमारी मांगे मप्र सरकार ने नहीं मानती तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी। इधर रोजगार सहायक की कलमबंद हड़ताल होने के चलते ग्राम पंचायतों में भी निर्माण कायई की गति धीमी दिखने लगा है। रोजगार सहायक खासकर प्रधानमंत्री आवास योजना में हड़ताल का काफी असर देखने को मिला है जो प्रगति मे काफी गिरावट आई है। यदि शासन ने वाजिब मांगों पर समय रहते ध्यान न दिया तो ग्राम सहायक की अनिश्चित हड़ताल से ग्राम पंचायतों में काफी परेशानी आने की सम्भावनाएं है। Post navigation ढोल नगाड़ों के साथ निकली भगवान शिव की बारात, धुमधाम से मना श्री गणेश जन्मोत्सव कांग्रेसियों ने पेट्रोल-डीजल मूल्यवृद्धि के विरोध में निकले बैलगाडिय़ों से