पियुष चन्देल, अलीराजपुर == आलीराजपुर के बोरखड़ स्थित प्रसिद्ध माँ मनकामनेश्वरी माताजी मन्दिर पर 16 नवम्बर शुक्रवार को सार्वजनिक अन्नकूट महोत्सव का आयोजन होगा। इस सम्बन्ध में आयोजन समिति सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि दोपहर में 1 बजे महाआरती के बाद प्रसादी के रूप में अन्नकूट भंडारा महोत्सव होगा। जिसमे विशेष प्रकार से बनी सब्जी का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मन्दिर समिति सदस्यों द्वारा व्यापक तैय्यारी की गई है। इस आयोजन में नगर क्षेत्र की सभी धर्म प्रेमी जनता को सादर आमंत्रित किया गया है। Post navigation अंतरजिला क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए 40 खिलाड़ीयों ने अभी तक करवाया अपना पंजीयन, शुक्रवार को पंजीयन की अंतिम तारीख अलीराजपुर ” चाइल्ड तस्करी कांड” मे केसर अस्पताल के डाक्टर – मैनेजर 6 दिन की पुलिस रिमांड पर ; शैलु राठोर पर फैसला 17 को