पियुष चन्देल, अलीराजपुर -= संभाग क्रिकेट एसोसिएशन इन्दौर द्वारा आयोजित अर्न्तजिला क्रिकेट टूर्नामेन्ट (अण्डर 18) धार में 20 नवम्बर से प्रारम्भ हो रहा है, जिसमें चयन हेतु अभी तक अलीराजपुर जिले के अण्डर 15 व अण्डर 18 के कुल 40 खिलाड़ीयों ने अपना पंजीयन करवाया है, तथा प्रतिदिन नेट व मैच अभ्यास शाम 4 बजे से 6.30 बजे तक अलीराजपुर के स्थानीय फतेह क्लब मैदान पर किया जा रहा है। जो खिलाड़ी अभी भी अपना पंजीयन करवाने से बाकी रह गये हो वो शुक्रवार तक पंजीयन करवाकर चयन में 18 नवंबर रविवार को भाग ले सकते है। रविवार को दोपहर 3 बजे से चयन प्रक्रिया मैच के माध्यम से प्रारम्भ की जावेगी। जिन खिलाड़ीयों का प्रदर्शन श्रेष्ठ रहेगा, उन 14 खिलाड़ीयों का चयन कर कोच व मैनेजर 20 नवम्बर को दोपहर 2 बजे धार के लिये रवाना होंगे। 21 नवम्बर को अलीराजपुर जिले की टीम अपना पहला मैच बुरहानपुर से खेलेगी। चयन समिति में कोच रॉबर्ट डेनियल सर, सुरेश माहेश्वरी व गोविन्द जोशी रहेंगे। उक्त जानकारी व्यवस्थापक डीसीए अलीराजपुर गोविन्द जोशी ने दी। Post navigation शासकीय महाविद्यालय को बनाया इग्नू का अध्ययन केन्द्र माँ मनकामनेश्वरी देवी माताजी मन्दिर पर 16 नवम्बर को होगा अन्नकूट महोत्सव का आयोजन