झाबुआ लाइव के लिए बामनिया से लोकेेंद्र चाणोदिया  की रिपोर्ट

नगर में चल रहे ग्राम पंचायत द्वारा आयोजित मां अंबिका मवेशी मेले में शनिवार को जबरदस्त भीड़ उमड़ी। इस मेले में बड़ा झूला, नाव झूला, ड्रैगन ट्रेन, ब्रेक डांस, पालकी झूला, मिकी माउस, वाटर बोल, कटलरी, घर संसार, ज्वेलरी, चूड़ी, रेडीमेड, खाने-पीने की दुकानें, लेडीज स्पेशल आदि के स्टॉल लगाए गए है।
रात में हुआ जिला स्तरीय कबड्डी का आयोजन-
शनिवार रात को जिला स्तरीय कबड्डी का आयोजन हुआ,जिसमें थांदला, मेंघनगर, झोंसर, परवालिया, चापानेर, बामनिया, खवासा, पेटलावद, टिमायची आदि जगह की लगभग 36 टीमों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कृष्णपालसिंह गंगाखेड़ी व सरंपच रामकन्या संजय मखोड़, उपसरपंच लोकेंद्र कटकानी, प्रतापसिंह सिसौदिया, आदि ने विजेता थांदला टीम को 10 हजार व उपविजेता परवालिया टीम को 5 हजार नकद पुरस्कार दिया। इस अवसर पर लक्ष्मण खराड़ी, बंटी डामर, कैलाश राणा, तेरसिंह डामर, हरिश भटेवरा, मनीष बौरासी, सौरभ टांक, हितेश नायक, गौरव भटेवरा, ब्रजेश नायक आदि का सहयोग रहा. कबड्डी खेल का संचालन रैफरी एलएन धाकड़ ने किया।
कल होगा अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन
बामनिया में सोमवार रात को मेला ग्राउण्ड में रात 8 बजे ग्राम पंचायत और स्थानीय पत्रकार साथियों के संयुक्त तत्वाधान में अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन होगा।
जिसमें देश के जाने माने कवि जानी बैरागी (राजौद), कुंवर जावेद (कोटा), अशोक चारण (जयपुर), जु.अहसान कुरैशी (मुंबई), मीरा दीक्षीत (हाथरस, यूपी), नवीन सारथी (चित्तौड़गढ़), दिनेश देशी घी (शाजापुर), कुलदीप रंगीला (देवास) काव्य पाठ करेंगे वहीं. कार्यक्रम के मंच संयोजक व सूत्रधार प्रवीण अत्रे (खरगोन) होंगे. आयोजन समिति ने अधिक से अधिक काव्यप्रेमियों से आयोजन में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *