मयंक विश्वकर्मा@आम्बुआ

विगत महीनों आदिवासी समुदाय का विशेष पर्व भगोरिया पर जोबट में कांग्रेस पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं के बीच किन्ही कारणों से हुऐ अप्रत्याशित वाद विवाद के बाद जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री महेश पटेल को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा पार्टी निष्कासित कर देने के बाद से जिले के पार्टी कार्यकर्ता मायूस नजर आ रहे थे। कारण कि श्री महेश पटेल विगत वर्षों से पार्टी को संगठित कर पार्टी का झंडा बुलंद करते आ रहे थे विवाद को अधिक ना  बढ़ाते हुए तथा  आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ ने श्री महेश पटेल का निष्कासन रद्द कर दिया। जिसके समाचार के बाद पार्टी में हर्ष व्याप्त है कार्यकर्ताओं ने श्री कमलनाथ, श्री दिग्विजय, श्री बाला बच्चन, श्री कांतिलाल भूरिया, श्री सुरेंद्र सिंह (हनी) बघेल आदि का आभार मानते हुए पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। आम्बुआ-बोरझाड़ से डॉ. राजेंद्र सिंह राठौर, नारायण सिंह चौहान, अजमेर सिंह रावत, अमान पठान, हासीम अली, मुस्तू भाई, अमर सिंह डुडवे, कन्हैया लाल गोयल, रुमसिंह भूरिया,अमित डावर, सारिक, मोगली, आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *