भूपेन्द्र बरमंडलिया, मेघनगर

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान सोमवार को भोपाल के मिंटो हॉल में दोपहर डेढ़ बजे महिला सुरक्षा के लिए प्रदेश स्तरीय जन जागरूकता अभियान ‘सम्मान” का शुभारंभ किया गया । अभियान का मुख्य उद्देश्य महिला अपराध के उन्मूलन में समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना एवं महिला तथा बालिकाओं के लिए समाज में सम्मानजनक वातावरण तैयार करना प्रमुख है । साथ ही जनमानस को कानून के प्रति जागरूक करना है ताकि समाज के सभी वर्ग महिला सुरक्षा के प्रति कर्तव्य का निवर्हन करें। यह अभियान सभी विभागों के समन्वय से आयोजित किया गया ।इस कड़ी में झाबुआ जिले के मेघनगर थाना प्रभारी बी एल मीणा,हीरालाल मालीवाण,आनंदीलाल चौहान,कुसुम मेडा,रेखा पटेल,ललित सोलकी, भारत मिस्त्री,फारूक शेरनी,गोरव यादव,मनीष डामोर,भाविक बरोड़, हमीर सहित थाना स्टाफ द्वारा महिला सुरक्षा को लेकर जन जागरुकता अभियान ‘सम्मान’ का शुभारंभ को वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से देखा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *