झाबुआ लाइव के लिए खवासा अर्पित चोपड़ा की रिपोर्ट- थांदला थाने की खवासा चौकी के ग्राम पाटड़ी में एक महिला रंगा पति लच्छू मेड़ा ने अपने ही घर पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। थांदला थाना प्रभारी शेरसिंह बघेल से प्राप्त जानकारी अनुसार खेत पर गए मृतका के पुत्र सुनील लच्छू मेड़ा को जब इसकी जानकारी लगी तो उसने अपने सगे तीन काका पर अपनी मां को मारकर लटकाने की शंका के चलते तीनों के मकान में आग लगा दी। फिलहाल मृतका का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। टीआई बघेल के अनुसार आत्महत्या के मामले में मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है। मकान जलाने के मामले में सुनील के विरुद्ध धारा 436 में प्रकरण दर्ज किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रचना भदौरिया, एसडीओपी एनएस रावत, थांदला थाना प्रभारी शेरसिंह बघेल, फॉरेंसिक अधिकारी डॉ मुजाल्दे भी घटना स्थल का दौरा किया है । Post navigation कलेक्टर की 9 ग्राम पंचायतों के सरपंच-सचिवों रोजगार सहायक पर निलंबन की कार्यवाही के आदेश चातुर्मास के लिए साध्वीजी भगवंत का हुआ भव्य मंगल प्रवेश