लोकेंद्र चाणोदिया~बामनिया 16 दिनों तक चलने वाले गणगौर पर्व के अंतिम दिन गणगौर तीज पर महिलाओं ने गणगौर चल समारोह निकाला ! नगर में गणगौर तीज पर्व महिलाओं द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सोमवार शाम को महिलाओं द्वारा गणगौर का चल समारोह गाजे-बाजे के साथ निकाला गया। जिसमें सभी महिलाएं चुन्नी वेश पहनकर गणगौर माता व ईश्वरजी का वनोला सिर पर उठाकर शामिल हुई। सुहागिन महिलाओं ने गणगौर का पूजन कर अपने पति की लंबी आयु के लिए सोलह श्रृंगार कर व्रत रखा। साथ ही कन्याओ ने अच्छे वर के लिए भगवान शिव और माता पार्वती से कामना की। उपस्थित महिलाओं ने बताया कि घर पर 16 दिन की गणगौर की पूजन की जाती है। जिसमें महिलाएं व युवतियां 16 दिन तक पूजन करते हुए गणगौर के गीत गाती हैं व 16 ही दिन गणगौर माता व ईश्वरजी की पूजन करती है। ) Post navigation परिवार आंगन में सो रहा था, चोरों ने दीवार में सेंधमारी कर चांदी के आभूषण-नकदी चुराए मजदूरी के लिए जा रहे युवक की लाश ट्रेन की पटरियों पर मिली