लवनेश गिरी गोस्वामी / थांदलारोड ग्राम नौगांवा के समीपस्थ उमरदा गांव में चोरों ने एक ग्रामीण के घर को निशाना बनाते हुए हजारों रुपए नकदी के साथ चांदी के आभूषण ले जाने में सफल रहे हैं। चोर मध्य रात्रि में उमरदा बामनिया फलिया निवासी कलसिंह पिता पीदिया मेड़ा के मकान के पिछले हिस्से में सेंधमारी कर घर में प्रवेश कर गए। जिस समय चोर घर में चोरी की नीयत से घुसे थे उस वक्त घर परिवार के सदस्य के गरमी के कारण घर के बाहर आंगन में सो रहे थे। इसका पूरा फायदा उठाते हुए चोरों ने पेटी में रखे पचास हजार रुपए नकदी तथा चांदी के आभूषण में दो चांदी की साकली, एक तागली, एक भोरिया, चार जोड़ी बिछुड़ी, दस चांदी की चूडिय़ा, तीन जोड़ी चांदी की चैन, एक जोड़ी कान के झाले, एक आकड़ा, एक हार-फूल, पायजेब समेत चांदी की पायजेब चुराकर ले गए। कलसिंह मेड़ा ने बताया कि उक्त चोरी में नकदी व चांदी के आभूषण चोरी हुई जिसका आवेदन पुलिस को दिया है। वहीं कलसिंह ने बताया कि मुझे घर मे एक पर्स पड़ा मिला जिसे खोलकर देखा तो उसमें दुलेसिंह मावी के नाम से दो एटीएम थे व साथ में एक औरत व लडक़ी का फोटो था जिसे की पुलिस के सुपुर्द किया गया। टीआई मदनलाल मीणा ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है व साइबर टीम, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम द्वारा भी मौके पर जाकर जांच की है हम चोरो को जल्द ही पकड़ लेंगे। यह पहली बार है जब चोरो ने ग्रामीण क्षेत्र में इतनी बड़ी चोरी कर पुलिस को खुली चुनौती दी है। ) Post navigation व्यापारी की कार से बरामद हुए 3 लाख 95 हजार रुपए, जांच में जुटी पुलिस चोरों ने बनाया एक ओर घर को निशाना, बकरा-बकरी चुरा ले गए