झाबुआ लाइव के लिए मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट- भाजपा महिला मोर्चा झाबुआ की जिला पदाधिकारी एवं 17 मंडल के अध्यक्ष एवं महामंत्री की बैठक भाजपा कार्यालय रतनपुरा में सोमवार को आयोजित की गई। सर्वप्रथम बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, राजमाता सिंधिया के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन किया गया। तत्पश्चात राष्ट्रगान संगठन गान से बैठक को प्रारंभ किया गया। उक्त बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहर सेठिया, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य शैलेश दुबे, महिला मोर्चा के प्रदेश मंत्री श्रेष्ठा जोशी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आरती भानपुरिया के नेतृत्व में बैठक प्रारंभ हुई। इस दौरान महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आरती भानपुरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश द्वारा समय-समय पर हम बहनों को भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति के अनुसार कार्य दिया जाता है। 2018 वर्ष चुनावी वर्ष रहेगा इस हेतु प्रत्येक बहन को बूथ स्तर पर जाकर कड़ी मेहनत करना होगी एवं प्रदेश के साथ साथ हमें पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी का एक बार पुन: परचम लहराना है। इसी तारतम्य में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री श्रेष्ठा जोशी ने कहा कि देश की आबादी में 50 फीसदी हम बहनों की आबादी है भारतीय जनता पार्टी हम बहनों के लिए देश व प्रदेश में कई योजनाएं चला रही है। हमें उस योजनाओं का लाभ प्रत्येक अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है ओर भाजपा संगठन को मजबूत स्थिति में लाना है। कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य शैलेश दुबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला झाबुआ की प्रत्येक कार्यकर्ता बहुत ऊर्जावान है दुर्गा रूप की स्वरूप महिलाओं को आगे आना चाहिए एवं भारतीय जनता पार्टी महिलाओं को सम्मान देने वाली पार्टी है। स्वप्रेरणा से जलधारा की तरह बहते हुए कार्य करना चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहर सेठिया ने मार्गदर्शन देते हुए बताया कि पूर्व में भी भारतीय जनता पार्टी की झाबुआ जिले की कमान मैंने संभाली है। लेकिन वर्तमान में महिला मोर्चा स्थिति प्रदेश में ही नहीं पूरे देश में भाजपा का महिला मोर्चा एक अभिन्न अग्रिम पंक्ति का हिस्सा माना जाता है मैं नारी शक्ति को शुभकामनाएं देता हूं। महिला मोर्चा को तेज गति से कार्य करती रहे। साथी संगठन की तरफ से किसी प्रकार की सहायता यदि महिला मोर्चा को चाहिए तो पूरी भाजपा आपके सपनों को साकार करने के लिए तैयार है जो भी महिलाएं तकलीफ में हो और उनको योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।उन महिलाओं चिन्हित कर उन्हें लाभन्वित करे। क्योंकि एक महिला ही दूसरी महिला का दर्द समझ सकती है। महिलाओं की पूरी मदद करें जैसा कि हमारे पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सपना है अंतिम व्यक्ति तक हमें मदद करना चाहिए जो कि आज तकलीफ में है। उक्त आयोजन में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहर सेठिया का सम्मान हिंदू संस्कृति के अनुसार महिला मोर्चा की समस्त बहनों ने पगड़ी बांध, तिलक लगाकर, शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मान भी किया। बैठक का मंच संचालन भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री ममता सोनी ने किया आभार सुनीता टेलर ने माना बैठक में महिला मोर्चा समस्त जिला पदाधिकारी समस्त 17 मंडलों के अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री उपस्थित रही ।उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी साक्षी गुप्ता द्वारा दी गई। Post navigation मिर्ची गोदाम में लगी आग, लाखों रुपए की मिर्ची हुई राख ट्रेंट केमिकल में एसिड टैंकर का वॉल्व हुआ लिकेज, शहर में धुएं का गुबार उठने से मची अफरा-तफरी