आलीराजपुर। बुधवार को भोपाल में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल के नेतृत्व में विशाल धरना प्रदर्शन आंदोलन आयोजित हुआ। इस आंदोलन में प्रदेश से बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी। इस आंदोलन में शामिल जोबट की कांग्रेस विधायक सेना पटेल मंच से सरकार के खिलाफ जमकर गरजी। अपने सम्बोधन में पटेल ने नारी न्याय आंदोलन अधिकार सुरक्षा एवं सम्मान महिला आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करने और इसमें ओबीसी महिलाओं को शामिल करने और बढ़ती महंगाई से राहत, महिला सुरक्षा की पुरजोर मांग की। उन्होंने कहा कि देश प्रदेश में महिला सुरक्षा के लिए कोई ठोस कानून नहीं हैं। उनकी सुरक्षा के लिए कड़े कानून बनना चाहिए। Post navigation प्रभारी मंत्री संपतिया उइके के दौरे को लेकर भाजपा नेताओं ने की बैठक अतिथि शिक्षकों का तीन माह का मानदेय बकाया, सहायक आयुक्त से मिलकर बताई समस्या