आलीराजपुर से फिरोज खान भाबरा में केबिनेट मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं जिले की प्रभारी मंत्री संपतिया उइके के एक दिवसीय दौरे को लेकर चंद्रशेखर आजाद नगर भाबरा रेस्ट हाउस में मण्डल अध्यक्ष भाजपा वरिष्ठ नेता विशाल रावत व जनपत अध्यक्ष इन्दरसिंह डावर ने बैठक रखी। जिसमें मंत्री प्रभारी मंत्री के दौर को लेकर चर्चा कर पूरी व्यवस्था का दायित्व कार्यकर्ता व अधिकारियों को सौंपा गया। मण्डल अध्यक्ष नारायण अरोड़ा ने बताया कि मंत्री उइके दोपहर 1 बजे उदयगढ़ सड़क मार्ग से आजाद नगर भाबरा आयेंगे। जिसका एसडीएम कार्यालय के सड़क मार्ग पर भाजपा कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। उसके बाद प्रजापत महोल्ला-सोनी मोहल्ले से होते हुए। आजाद स्मारक भवन पहुंचेगे जहां प्रांगण में वरिष्ठ भाजपा नेता पुष्प गुच्छ के साथ स्वागत कर करेंगे। प्रभारी मंत्री स्मारक भवन में चशे आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे । साथ वहां से कुआ चौक होते हुए सीधे आलीराजपुर के लिए रवाना होंगे । प्रभारी मंत्री उइके का आजाद नगर भाबरा मे सर्वप्रथम आगमन हैं । प्रभारी मंत्री के आगमन को लेकर बैठक में तहसीलदार जितेन्द्र सिंह तोमर , इन्दरसिंह डावर, अभीजित डावर , नरेंद्र परमार प्रमुख रूप से मौजूद थे। Post navigation प्रभारी मंत्री संपतिया उइके इस दिन आलीराजपुर जिले के प्रवास पर रहेगी महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़े कानून बनाये जाएं : सेना पटेल