आलीराजपुर। तीन माह का मानदेय नहीं मिलने से परेशान अतिथि शिक्षक सहायक आयुक्त से मिले। उन्होंने बताया सत्र 2023-24 का 3 माह का मानदेय अब तक नहीं मिल पाया है। आजाद स्कूल अतिथि संघ ने फरवरी मार्च अप्रैल 2024 का मानदेय न मिलने पर सहायक आयुक्त से मुलाकात की तो सहायक आयुक्त ने बजट न होने की बात कही। उन्होंने आश्वासन दिया कि बजट आने पर आपका भुगतान किया जाएगा ।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भीका गणावा के साथ हंसराज जमरा एवं जिला संगठन मंत्री सुरेंद्र जमरा अन्य अतिथि शिक्षक साथि उपस्थित थे। Post navigation महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़े कानून बनाये जाएं : सेना पटेल महर्षि अरविंद देश के आध्यात्मिक क्रांति की पहली चिंगारी थे : कलेक्टर डॉ. बेडेकर