चंद्रशेखर आजाद नगर। शासकीय महाविद्यालय भाबरा ( चन्द्रशेखर आजाद नगर) की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस 31 अक्टूबर ( लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जंयती ) के उपलक्ष्य में भारत सरकार, मध्यप्रदेश शासन के आदेश व देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के निर्देशानुसार महाविद्यालय रासेयो वालंटियर्स,विद्यार्थीयों व स्टाफ को संस्था के प्राचार्य डाॅ.एस.एस. डोडवे ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई | इसके पश्चात रासेयो कार्यक्रम अधिकारी प्रो. कमलेश गणावा के नेतृत्व में महाविद्यालय परिसर से उदयगढ़ रोड़ तक ‘वाक फाॅर यूनिटी’ व बैरियर से महाविद्यालय परिसर तक’ रन फाॅर यूनिटी ‘ दौड़ का आयोजन किया गया | जिसमें महाविद्यालय स्टाफ व 100 से अधिक रासेयो वालंटियर्स व विद्यार्थीयों ने सहभागिता की। Post navigation सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया भील सेना संगठन ने ग्रामीण किसानों के साथ बिजली समस्या को लेकर दिया ज्ञापन