झाबुआ। हिंदू सूर्यवीर शिरोमणी, प्रात: स्मरणीय महाराणा प्रताप की जयंती 7 जून को मनाने के लिए पैलेस गार्डन में 25 मई को शाम 7.30 बजे बैठक रखी गई है। जानकारी देते हुए समिति के नीरजसिंह राठौर ने बताया गया कि महाराणा प्रताप जयंती को मनाने के लिए समाजजनों की बैठक होगी जिसमें जितेन्द्रसिंह सिसौदिया, जितेन्द्रसिंह राठौर, देवेन्द्रसिंह चौहान, राजेन्द्रसिंह भाटपचलाना, विवेकसिंह धाकरे, सत्य नारायणसिंह सोनगरा, रामगोपालसिंह सोनगरा, जयदीपसिंह सोलंकी, महेन्द्रसिंह सोलंकी, राकेश परमार द्वारा नगर के सभी राजपूत समाज से बैठक में शामिल होने का आह्वान किया गया। Post navigation बिना राजस्व चुकाए रोड पर मुर्रम बिछाने पर एसडीएम ने जारी किया शोकॉज नोटिस सामने आई लापरवाही , पुलिया के होल मे फंसा ट्रक