अलीराजपुर लाइव के लिए नानपुर से जितेंद्र वाणी (राज) की रिपोर्ट- ग्राम की ह्रदय स्थली के बड़चौक के महादेव मंदिर में छठवा अन्नकूट महोत्सव रविवार छठ के दिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। गांव में सुबह से अन्नकूट का एलाउंसमेंट किया जा रहा था, गांव के सभी प्रबुद्धजीवी और ग्राम प्रमुख सरपंच समरथ मोर्य और ग्राम के वरिष्ठजन आदि सभी इस उत्सव में पधारे और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लेकर इस उत्सव को सफल बनाया। दोपहर 4 बजे भगवान को 56 भोग का प्रसाद रणछोड़ राठौड़ की ओर से रखा गया। भोग के पश्चात भोलेनाथ की महाआरती के पश्चात अन्नकूट का शुभारंभ किया गया। इस अन्नकूट को सफल बनाने के लिए माली युवा संगठन नानपुर और हर्ष मेडिकल के विजय वाणी और मंदिर समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। वितरण समिति में तेजमल माली, दिलीप वाणी, संतोष राठौड़, महेंद्र माली आदि युवाओं का विशेष सहयोग रहा। इस सफल आयोजन के लिए गजानन माली ने सभी भक्तजनों और साथियों का आभार व्यक्त किया। Post navigation अवैध रेत उत्खनन की रोकथाम के लिए योजनाबद्ध ढंग से कार्रवाई की जाए : कलेक्टर अन्नकूट महोत्सव में भगवान को नेवैद्य लगाकर की महाआरती