सुनील खेड़े/आकाश उपाध्याय@जोबट – भारतीय संत समाज व देश-विदेश के 178 आश्रम के प्रमुख महंत 1008 श्री सेवादास जी महाराज( हिमाचल प्रदेश वाले) व आयुर्वेद के विद्वान संत श्री 1008 मोनी बाबा का देर रात जोबट नगर में प्रथम आगमन हुआ। नगर के श्रीकृष्ण चौपाटी पर भव्य स्वागत किया गया। महंत श्री नगर आगमन पर महाराज जी की झलक देखने को लेकर नगर के श्रद्धालूओ का हुजूम टूट पड़ा। हर कोई गुरुदेव से आशीर्वाद लेने के लिए लाइन में लगा रहा। विधायक के दावेदारों ने भी लिया आशीर्वाद आने वाले कुछ महीनों में जोबट में उपचुनाव होने वाले हैं, चुनाव मे दावेदारी कर रहे भाजपा के कलम सिंह कलेश, माधोसिंह डावर, दिपक चौहान ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया वही कांग्रेस की तरफ से युवा नेता दीपक भूरिया द्वारा गुरूजी को शाल श्रीफल देकर आशीर्वाद लिया गया। इनके आग्रह पर गुरु पहुंचे जोबट कुछ दिन पूर्व नगर से कलम सिंह क्लेश,रजनीश शर्मा, लल्ला जी पारिख, सुनील खेड़े, योगेंद्र श्रीवास्तव,हर्षित शर्मा वन से अमरदास जी महाराज को लेकर गुजरात के डेरोल दर्शन हेतु गये थे, वहा पर छोटा सा निवेदन करने पर गुरूजी ने जोबट पधारने की अनुमति देदी। महंत श्री का काफिला गुजरात से होते हुए राणापुर वन मंदिर, जोबट, मनावर,खलघाट, महेश्वर,ओमकारेश्वर,पन्ना, चित्रकूट होते हुए अयोध्या वाराणसी के लिए निकला जहां से हिमाचल प्रदेश के कुल्लू आश्रम पहुंचेंगे। इस अवसर पर कृष्ण मंदिर समिति के सदस्यों के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष वकील सिंह ठकराल, रघुनंदन शर्मा,मिश्रीलाल राठौड़, समेत हजारों श्रद्धालु जन उपस्थित थे। Post navigation आकाशीय बिजली गिरने से सांस की मौत, बहु गम्भीर गंभीर बीमारी से पीडि़त मरीजों के लिए जागरुक युवाओं ने रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश