flag of congress.झाबुआ। प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष अरूण यादव के आव्हान पर 27 अगस्त को देश में बढ़ती हुई महंगाई, तुवर दाल और प्याज की कीमतो में हुई बेतहाशा वृद्धि और रुपए की कीमत में आई भारी गिरावट के विरोध में कांगे्रस का प्रांतव्यापी जन आंदोलन होगा। जिला कांग्रेस कमेटी झाबुआ द्वारा भी महंगाई को लेकर रेली निकाल कर महामहीम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सोंपा जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला कांगे्रस के अध्यक्ष निर्मल मेहता, जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष कलावती भूरिया एवं जिला प्रवक्ता हर्ष भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष अरूण यादव के आव्हान पर इस महत्वपूर्ण जन आंदालन को जनता से सीधा जोड़ा जाएगा। वर्तमान में महंगाई आसमान छू रही है, तुअर दाल 150 रुपए किलो और प्याज 80 रुपए किलो बिक रहा है। ऐसे में गरीब और मध्यम वर्ग परिवार की आर्थिक कमर टूट चुकी है किंतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री इन महत्वपूर्ण विषयों पर मोन धारण किए हुए हैं। जो इस बात का संकेत है कि कालाबाजिरियों के समक्ष उन्होने आत्मसमर्पण कर दिया है। कांग्रेस इस जन आंदोलन के माध्यम से केन्द्र राज्य सरकार और भाजपा से इसका जवाब मांगेगी। भटट ने बताया कि कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता स्थानीय जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रातः 11 बजे इकटठे होंगे तथा वहां से एक रैली के रूप में नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए स्थानीय कलेक्टर कार्यालय पहुंचेंगे तथा धरना प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सोंपेंगे। जिला कांग्रेस ने समस्त ब्लाॅक कांग्रेस, शहर कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस एवं विभिन्न मोर्चा संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से इस जन आंदोलन मे शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *