उदयगढ़। स्थानीय मुस्लिम समाज की मस्जिद के गेट पर भगवा ध्वज लगाने के मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। कय्यूम खान ने मंगलवार को समाजजनों के साथ पुलिस थाना पहुंचकर शिकायत की। एसडीओपी नीरज नामदेव और एसडीएम वीरेंद्रसिंह को दिए आवेदन में बताया 12 व 13 फरवरी की रात एक असामाजिक तत्व ने मुस्लिम समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य और शांति भंग करने के उद्देश्य से मस्जिद के गेट पर भगवा ध्वज लगा दिया। इससे मुस्लिम समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है। समाजजनों ने सीसी टीवी के फुटेज भी प्रस्तुत किए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। Post navigation कुएं में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी… आदिवासी अंचल के स्कूलों में मध्याह्न भोजन में नहीं मिल रहा मेन्यू अनुसार खाना, जिसे देख भड़की विधायक फिर ली शिक्षकों की क्लास